रोजाना अपडेट ,पंजाब
पठानकोट ( ब्यूरो ) : हिमाचल प्रदेश के भदरोया स्थित निकल रही चक्की दरिया के माध्यम से एक रस्सी के सहारे अवैध रूप से नशे का कारोबार करने के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हुई विडीयो के बाद पंजाब व हिमाचल पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से लाहन बरामद की । कार्रवाई के दौरान हिमाचल पुलिस के इंस्पेक्टर के. एस. ठाकुर व डिवीजन नंबर दो के प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि दोनों हिस्सों में नशे के सौदागरों की ओर से एक रस्सी व बोरा नष्ट किया गया है जबकि जाँच के दौरान दो बोरे में 200 पैकेट्स लाहन के मिले है। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए दोनों प्रदेश की पुलिस लगातार जाँच करती रहेगी ओर नशे के सौदागरों की धरपकड़ जाहिर रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी शराब की एक भठ्ठी को नष्ट किया गया है। चिट्टे के सप्लाई को नकारते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस ने चिट्टे पर जीरो टॉलरेंस निति अपना रखी है और नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)