सुजानपुर 7 दिसंबर (अविनाश शर्मा, पंकज) : दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल पर मोहर लगी है जे बात आम आदमी पार्टी नेता ठाकुर साहिब सिंह साबा ने कहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली एमसीडी के चुनावों में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की ओर से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया है तथा ऐतिहासिक विजय हासिल की गई है उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के शासन से बहुत दुखी थी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के शासन के दौरान दिल्ली में एमसीडी की ओर से कोई भी विकास कार्य नहीं करवाएंगे दिल्ली वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में एमसीडी नाकाम रही उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के कार्यों से खुश है उनकी नीतियों से पूरी तरह से संतुष्ट है तथा ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि गुजरात तथा हिमाचल चुनावों में भी आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करके अपनी सरकार बनाएगी इस मौके पर
लेखराज, सोमराज ,गुरनाम सिंह ,देशराज ,सुखविंदर सिंह, राजकुमार, संजय आदि उपस्थित थे।
.jpeg)