अमित विज ने पठानकोट में भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

0
रोजाना अपडेट, पंजाब
पठानकोट( पंकज / अविनाश शर्मा ) : पंजाब प्रदेश कॉंग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अमित विज ने आज पठानकोट में अगले माह आने वाली भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। आज उन्होंने जिला कॉंग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ अलग अलग मीटिंग की व राहुल गांधी के नेतृत्व में आ रही यात्रा पर सम्भावित स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के साथ भी मीटिंग की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि यात्रा की सफ़लता के लिए पूरा जोर लगाया जाए । उन्होंने कहा भारत जोड़ों यात्रा को देशभर में बहुत समर्थन मिल रहा हैं। उन्होंने कहा भारत जोड़ों यात्रा का यहां से जम्मू कश्मीर में प्रवेश होगा। जो कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी भाई चारे का संदेश लेकर राहुल गांधी ने शुरू की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top