रोजाना अपडेट, पंजाब
बटाला 14 दिसंबर ( सुनील चंगा, कुनाल शर्मा): आज ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर अध्यक्ष राज कुमार पंडोरी के नेतृत्व में हलका बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी के घर के बाहर धरना दिया गया और पंजाब सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राज कुमार पंडोरी ने कहा कि उनकी यूनियन द्वारा पिछले लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है परन्तु इसके बावजूद भी पंजाब सरकार द्वारा उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों को पूरा करने की बजाए पंजाब सरकार द्वारा उन पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने मजदूरों के साथ बहुत से वायदे किए थे तथा सरकार बनने पर मजदूरों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिलाया था परन्तु अब सत्ता में आने के बाद आप सरकार अपने वायदों से भागती हुई नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रादेशिक कमेटी के आह्वान पर ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा पंजाब के सभी विधायकों के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा के इजलास अमल में करने यकीनी बनाते हुए ग्रामीण व खेत मजूदरों के पक्के रोजगार का प्रबंध किया जाए, मनरेगा कानून तहत हर बालिक मजदूर को साल भर काम दिया जाए, दिहाड़ी 700 रुपए दी जाए, मनरेगा स्कीम के कामों में की जाती राजनीतिक दखलअंदाजी बंद की जाए, पंचायती जमीन में से तीसरा हिस्सा समूह एस.सी भाईचारे को कम रेट पर देना यकीनी बनाया जाए, डम्मी बोली रद्द की जाए और इस का पक्का हल किया जाए, आबादकार मजदूरों व गरीब किसानों को उजाड़ना बंद किया जाए, जरुरतमंद मजदूरों को 10-10 मरले के रिहायशी प्लाट और मकान बनाने हेतु 5 लाख रुपए की ग्रांट दी जाए, पहले काटे हुए प्लाटों के तुरंत क ब्जे दिलाए जाएं , जिन गांवों की पंचायतों ने प्लाट देने हेतु प्रस्ताव डाले हुए हैं उन पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए, लाल लकीर में रहते परिवारों को मालकी हक दिए जाएं, मजदूरों का सारा कर्ज माफ किया जाए, कर्ज और गरीबी कारण खुदकुशिया कर गए मजदूरों किसानों के परिवारों को 10 लाख रुपए का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, मजदूरों के घरेलू बिजली के बिल माफ किए जाएं, विधवा, बुढापा व विकलांगों को 5 हजार रुपए प्रति महीनो पैंशन दी जाए सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर यूनियन के नेताओं द्वारा विधायक शैरी कलसी को मांग पत्र भी दिया गया। इस दौरान विधायक शैरी कलसी ने यूनियन के नेताओं को आश्वासन दिलाया कि वह उनकी मांगों संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अवगत करवाएंगे और उनकी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर काला सिंह, लखा सिंह, सुखदेव राज, बचन सिंह मसानिया, तरसेम सिंह, रविन्द्र सिंह, मेजर सिंह, रघबीर सिंह, सतनाम सिंह, बलविन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, तरवीरदीप सिंह, सुलक्खन सिंह, दिलबाग सिंह, शमशेर सिंह, गुरमुख सिंह, सूबा सिंह, सलविन्द्र कौर, किरणदीप कौर, परमजीत कौर आदि उपस्थित थे।
कैप्शन- यूनीयन नेता विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को मांग पत्र देते हुए।
.jpeg)