मोहल्ले में शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने के आरोप में तीन युवक काबू।

0
पंजाब/अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा/सोनू):  फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा,  डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पाटी को सूचना मिली कि गांव वरियामनगर की तरफ तीन युवक शराब के नशे में धुत्त होकर गुंडागर्दी व हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को काबू किया। युवकों की पहचान मानव पुत्र राजिंद्र कुमार वासी आर्य नगरी, सूरज पुत्र गोपीराम वासी वरियामनगर, साहिल पुत्र रामसलहट जनता कालोनी बठिण्डा के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ 510 का कलंधरा के तहत कार्यवाई कर अदालत में पेश किया जायेगा।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top