15 दिसंबर तक वन रैंक वन पेंशन को लागू न किया तो पूर्व सैनिक करेंगे जोरदार संघर्ष
सुजानपुर 14 दिसंबर (अविनाश शर्मा पंकज) : यूनाइटेड फ्रंट ऑफ पूर्व सैनिक सेवा समिति की बैठक सुजानपुर में ब्रिगेडियर प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में समिति के कार्यालय सुजानपुर में हुई इस मौके पर ब्रिगेडियर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि बहुत सारे पूर्व सैनिक, वीर नारियां तथा विधवा बहने ऐसी हैं जिन्हें अपनी सही पेंशन तथा पेंशनरों को मिलने वाली सुविधाओं का पता नहीं है हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनकी समस्याओं को हल करने में मदद करें।समाज में कुछ भ्रष्ट लोग हैं जो सरकारी योजनाओं से पैसे का गबन करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ आप सीधे केंद्र सरकार और राज्य सरकार से शिकायत कर सकते हैं। आप सभी को कंप्यूटर एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई है। समाज से बुराई को दूर करना की जिम्मेदारी समाज की सबसे ज्यादा होती है इस मौके पर उन्होंने स्पर्श सिस्टम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी रक्षा पेंशनभोगियों की पेंशन बैंकों से पीसीडीए इलाहाबाद में स्थानांतरित कर दी गई है और जिनकी पेंशन पीसीडीए से आई है, वे अपना जीवन प्रमाण पत्र पीसीडीए को भेजें। केंद्र सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश भी दिए हैं कि वे भी जीवन प्रमाण पत्र स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के करारनामा के अनुसार पूर्व सैनिकों की पेंशन हर 5 साल बाद रिव्यू होनी है तथा सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र सरकार को 15 दिसंबर 2022 तक वन रैंक वन पेंशन सभी पर लागू करने का समय दिया है अगर केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को सभी पर लागू नहीं किया तो पूर्व सैनिक 20 दिसंबर को जिला पठानकोट में रोष स्वरूप मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे तथा अपने संघर्ष को और तेज करेंगे उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष तब तक चलेगा जब तक सरकार जी फैसल लागू नहीं करती इस मौके पर कर्नल आरके सलारिया, कैप्टन शाम सिंह कैप्टन बलदेव सिंह, पृथ्वी राज, कर्ण सिंह गुलेरिया, राम मूर्ति, त्रिलोचन सिंह सिंह, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह, बहादुर सिंह, सिकंदर सिंह, बलदेव सिंह रानीपुर ,सरदारी लाल, ज्ञान चंद, ओम सिंह डडवाल, सुरेश कुमार, धर्मपाल आदि शामिल हुए।
.jpeg)