बटाला 14 दिसंबर ( अविनाश शर्मा , कुनाल शर्मा ) : एक तरफ पंजाब सरकार ने गन कल्चर समाप्त करने व समाज विरोधी अनसरों को सख्ती से निपटने की घोषणा कर रखी, लेकिन लोग गन कल्चर व हथियार रखने को अपनी शान समझते है और सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। ऐसी ही एक घटना देर रात्रि यहां के गांधी चौंक के पास मौरी शाह पैट्रोल पम्प पर कार सवारों ने तेल डलवा कर पर्ची निकालने को लेकर पंप के करिंदो से कहा सुनी हो गई, जिस दौरान कार सवारों ने गोली चला दी। पम्प का करिंदा बाल-बाल बच गया। गोली चलने की घटना को लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कैप्शन – पैट्रोल पम्प के करिंदे से जांच पडताल करते हुए पुलिस अधिकारी।
.jpeg)