रोजाना अपडेट, पंजाब
सुजानपुर 15 दिसंबर (अविनाश शर्मा ,पंकज) आज लॉयन क्लब मेन एक्टिव सुजानपुर की तरफ से प्रेसिडेंट सुरेश महाजन राजु की अध्यक्षता मे प्रोजेक्ट का आयोजन सरकारी प्राईमरी स्मार्ट स्कूल अजीजपुर खदावर मे किया गया आज के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन तोषित महाजन और लॉयन बलविंदर महाजन थे क्लब की तरफ से स्कूल के 20 बच्चो को स्कूल
शूज,स्वेटर, पैट,कमीज यूनीफॉर्म दी गई क्लब के प्रेसिडेंट सुरेश महाजन राजू ने कहा कि क्लब हमेशा मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है समाज के उत्थान के लिए क्लब हमेशा जरूरत मंदो की सहायता के लिए तैयार है क्लब इसी तरह आगे भी समाजिक कार्य करती रहेगी उन्होंने कहा कि क्लब के बढ़िया कार्य के लिए ही क्लब को 11 स्टार का दर्जा मिल चुका है उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग के चलते ही क्लब को यह उपलब्धि मिली है उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं तथा लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है प्रोजेक्ट चेयरमैन तोषित महाजन ने कहा कि स्कूल के लिए आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट करते रहेंगे स्कूल की हेड टीचर वेनु ने इस सहयोग के लिए क्लब के सदस्यो का धन्यवाद किया इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश महाजन राजू, सुरेन्द्र शर्मा, विनोद धीमान, करनेश महाजन, तोषित महाजन के जी गुप्ता, सुनील महाजन, पुरशौतम महाजन, नरेंद्र शर्मा, विकास महाजन, बलविंदर महाजन, चरणजीत सिंह, अशोक बब्बर, प्रदीप महाजन, विवेक महाजन उपस्थित थे स्कूल की हेड टीचर वेनु, नबिता ठाकुर, अंकित धीमान और गौरव प्रसाद उपस्थित हुए।
.jpeg)