पंजाब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने प्रांतीय सचिव दिनेश सती को सौंपी 7 जिलों की धन संग्रह सामग्री
रोजाना अपडेट, पंजाब
बटाला 15 दिसंबर (अविनाश शर्मा, सुनील चंगा ) प्रांतीय सचिव दिनेश सती के आवास पर बटाला वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब के अध्यक्ष कैलाश गर्ग और संगठन मंत्री आनंद सरूप उपस्थित थे।. इस मौके पर पंजाब के अध्यक्ष कैलाश चंद गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस साल भी वनवासी कल्याण आश्रम मकर संक्रांति और सेवा कार्यों और वनवासियों के बेहतर भविष्य के लिए चंदा इकट्ठा करके भेजा जाएगा ।. उन्होंने ने कहा कि गुरदासपुर, बटाला, पठानकोट, मुकेरियां तरनतारन, होशियारपुर और अमृतसर सहित 7 जिलों की संग्रह सामग्री प्रांतीय सचिव दिनेश सती और सह प्रचार प्रसार इस्सू रंचल को दी गई है।. इस मौके पर प्रांतीय सचिव दिनेश सती ने पंजाब के अध्यक्ष कैलाश गर्ग और संगठन मंत्री आनंद सरूप का ऐतिहासिक शहर बटाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और उन्हें हर जिम्मेदारी को लगन से निभाने का आश्वासन दिया.।
.jpeg)