सुजानपुर पुल नंबर पांच दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रम लगाना सराहनीय कदम।

0
 सुजानपुर पुल 4,5  दुर्घटना के पक्के तौर पर हल के लिए जिला प्रशासन ट्रैफिक लाइट लगाएं   
   
पठानकोट/सुजानपुर 6 दिसंबर(अविनाश शर्मा ,पंकज):    सुजानपुर पुल नंबर पांच दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा  ड्रम लगाना सराहनीय कदम  उठाए गए हैं  इस संबंधी जानकारी देते हुए सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह, प्रधान   पवन महाजन, सीनियर सिटीजन मोहन लाल डोगरा ,सीनियर सिटीजन परसोत्तम महाजन ,सीनियर सिटीजन राजेंद्र धीमान ,भारत विकास परिषद के पदाधिकारी राजिंदर शर्मा ,लायंस करुणेश महाजन ने संयुक्त रूप से बताया की नेशनल हाईवे रोड जम्मू सुजानपुर  नंबर 5,4 पर  ट्रैफिक बहुत ज्यादा होने के कारण जहां पर काफी दुर्घटना घटित होती थी जिसको लेकर एनजीओ ने समय-समय पर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के आवाज उठाई वहीं उक्त चौकों पर कई लोग अपनी जिंदगी सड़क पार करते समय गंवा चुके हैं उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा ट्रैफिक तथा तेज गति के  वहान चलने के कारण जहां पर दुर्घटना घटित होती है जिसके चलते जिला पठानकोट के एसएसपी   हरकमलप्रीत सिंह  खख, डीएसपी राजिंदर मिनहास द्वारा सुजानपुर पुल नंबर 5 पर दुर्घटना को रोकने के लिए 14  ड्रम लगाए गए है उन्होंने कहा कि ड्रम लगने के कारण पुल नंबर पांच पर दुर्घटना का अब अंकुश लगेगा उन्होंने कहा कि  ड्रम लगने के कारण तेज रफ्तार से आने वाले फोर व्हीलर वाहनों   की धीमी गति हुई है जिसके कारण दुर्घटना अब कम होगी उन्होंने  जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ड्रम लगाने के लिए आभार प्रकट किया गया उन्होंने कहा कि पुल नंबर चार सुजानपुर पर  भी दुर्घटना रोकने के लिए ड्रम  लगाए जाए  उन्होंने कहा सुजानपुर पुल नंबर 4,5 पक्के तौर पर दुर्घटना रोकने के लिए जिला प्रशासन  से मांग की है कि जहां पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाए   फोटो सुजानपुर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह ,पवन महाजन, परसोत्तम महाजन ,मोहनलाल डोगरा ,रजिंदर धीमान अन्य डीएसपी राजेंद्र सिंह सुजानपुर में निरीक्षण करते हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top