डॉक्टरों ने ईएसआई अस्पताल होशियारपुर घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया, डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की।

0

 डॉक्टरों ने ईएसआई अस्पताल होशियारपुर घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया, डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की




पंजाब/पठानकोट  :- पीसीएमएस डॉक्टर्स एसोसिएशन पठानकोट ने आज सिविल अस्पताल पठानकोट में एक गेट रैली का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ईएसआई अस्पताल होशियारपुर में हाल ही में हुई घटना के प्रति रोश प्रकट करते कड़ी निन्दा की। इस घटना में एसएमओ डॉ. सुनील भगत को एक कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ा था और वर्तमान में उनकी हालत गंभीर है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


पीसीएमएसए ने डॉ. सुनील भगत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकारी अस्पताल परिसरों में सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग की। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल जाते समय शांति और संयम बनाए रखें। 


एसोसिएशन ने संज्ञान लेते हुए बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हंगामा या हिंसा करने वाले उपद्रवियों को पंजाब प्रोटेक्शन मेडिकेयर 2008 अधिनियम के तहत गैर-जमानती अपराध माना जाएगा और 1 लाख रुपये जुर्माना या 3 साल की कैद या दोनों की सजा हो सकती है।


रैली में पीसीएमएसए जिला अध्यक्ष (एवं प्रदेश उपाध्यक्ष) डॉ. अमित कुमार, एसएमओ सीएच पीटीके डॉ. सुनील चंद, पीसीएमएसए उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी सम्मी, वित्त सचिव डॉ. वंदना गोयल, आयोजन सचिव डॉ. दीप सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. शालिंदर भाऊ, डॉ. पुनीत जामवाल, डॉ. रोहित, डॉ. मधुर मट्टू, डॉ. मोनिका, डॉ. माधवी, डॉ. निधि, डॉ. संदीप और अन्य शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top