व्यापारियों ने व्यापार मंडल को समस्याओं से करवाया अवगत।
सीवरेज के सड़क से ऊंचे उठे मेनहोल बन रहे दुर्घटनाओं का कारण।
छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाकर उन्हें बड़ा बनने का मौका ना दें-- संजीव महाजन।
पठानकोट (ब्यूरो( : डिफेंस रोड मामून बाजार स्थित ओल्ड टीसीपी मार्केट के दुकानदारों द्वारा पेश आ रही समस्याओं को व्यापार मंडल मामून से अवगत करवाया जिसे देखने के लिए व्यापार मंडल मामून पदाधिकारी चेयरमैन दलबीर सिंह अध्यक्ष संजीव महाजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि सिंह, सोहनलाल, राकेश धीमान, निखिल लूथरा तथा पीआरओ मनजीत गिल ओल्ड टीसीपी मार्केट पहुंचे।
मार्केट से संबंधित व्यापारियों संतोख घुम्मन, छोटू राम, गणेश अग्रवाल आदि ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बताया कि इस मार्केट में सीवरेज डालने के बाद उनके मेंनहोल के ढक्कन 8,10 इंच ऊपर कर दिए गए हैं जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, पैदल राहगीर कई बार ठोकर लगने से गिर जाते हैं और कई बार तो स्कूटर मोटरसाइकिल वाले भी फिसल कर गिर जाते हैं कई दुर्घटनाओं में तो फोर व्हीलर गाड़ियों के चेंबर तक टूट गए हैं! लगभग रोजाना घटने वाली इन दुर्घटनाओं ने बाजार के व्यापार को भी प्रभावित किया है।
व्यापार मंडल मामून अध्यक्ष संजीव महाजन ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मामून बाजार में सीवरेज का कार्य लगभग 3 साल पहले हुआ था और उस समय इस और ध्यान न देकर आज सारे बाजार को इस कारण प्रभावित होना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि हमारे देश की पराधीनता का कारण भी उदासीनता और निष्क्रियता रही है विदेशी आक्रांताओं से युद्ध लड़ रहे एक राजा को उसका पड़ोसी राजा उसी की समस्या समझ कर अपने पड़ोसी राजा का उदासीनता के कारण साथ नहीं देता था जिस कारण लगभग पूरा देश गुलामी में जकड़ा गया । आज भी हमारी मानसिकता लगभग वैसी ही है अपने पड़ोसी की समस्या को हम नजर अंदाज कर उसी के हाल पर छोड़ देते हैं और याद रहे पड़ोस में लगी आग की आंच साथ वाले घर तक जरूर पहुंचती है। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट होने का आवाहन किया ताकि आपकी, आपके बाजार की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर इनका उचित हल करवाया जा सके उन्होंने कहा कि "जिस समाज का कोई दल नहीं होता उसके पास कोई बल नहीं होता और जिस दल के पास बल नहीं होता उनकी समस्याओं का कभी हल नहीं होता"। अध्यक्ष संजीव महाजन ने शीघ्र संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा कर इनका अतिशीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उप चेयरमैन मिंटू पहलवान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश महाजन लीगल एडवाइजर लखविंदर सिंह वरिष्ठ पदाधिकारी हिमांशु अग्रवाल, दर्शन लाल, स्वरूप लाल, विकी, सरदारी लाल, विष्ण चंद, रामचंद, विक्की भगत आदि उपस्थित थे।
.jpeg)
