जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने उधमपुर-कठुआ फॉल्टलाइन क्षेत्र में जारी सुरक्षा अभियानों की एक उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा की। इस समीक्षा के दौरान उनके साथ जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तेजिंदर सिंह और उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे अभियानों की वर्तमान प्रगति और मौजूदा सुरक्षा स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशनों की प्रभावशीलता तथा इससे जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों की ताजा स्थिति की जानकारी ली और जारी अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
.jpeg)